देश की खबरें | उप्र : इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, हुआ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फर्रुखाबाद शहर में एक फौजी के घर हुई चोरी की घटना में फरार 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

फर्रुखाबाद (उप्र), छह सितंबर फर्रुखाबाद शहर में एक फौजी के घर हुई चोरी की घटना में फरार 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि फतेहगढ़ की नेकपुर कलां अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाले और इन दिनों लद्दाख में सेना में नायक के पद पर तैनात विक्रम सिंह के घर में गत 14 अगस्त की रात चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले में दो सितम्बर को आरोपी पंकज बाथम को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि चोरी के इसी मामले में पुलिस को दूसरे आरोपी बड़े लल्ला की तलाश थी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को मंगलवार रात लल्ला के फतेहगढ़ क्षेत्र स्थित धन्सुआ गांव के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और लल्ला के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान उसके पैर में गोली लग गयी।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि लल्ला पर विभिन्न आपराधिक मामलों में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\