जरुरी जानकारी | आरसी के पैसे की वसूली को बिल्डर की 111 संपत्तियों की नीलामी करेगा उप्र रेरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जिला प्रशासन वेव मेगा सिटी सेंटर बिल्डर के कुर्क किए गए 111 फ्लैट और दुकानों की नीलामी करेगा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (उप्र रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) का पैसा नहीं देने पर प्रशासन ने बिल्डर की इन संपत्तियों को कुर्क किया है। पहले चरण में 29 मई को 38 फ्लैट और दुकानों को नीलाम कराया जाएगा। यह नीलामी सामान्य नीलामी की तरह से होगी, इसकी ई-नीलामी नहीं की जाएगी। बाकी संपत्ति का मूल्यांकन कराया जा रहा है।

नोएडा, 11 मई जिला प्रशासन वेव मेगा सिटी सेंटर बिल्डर के कुर्क किए गए 111 फ्लैट और दुकानों की नीलामी करेगा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (उप्र रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) का पैसा नहीं देने पर प्रशासन ने बिल्डर की इन संपत्तियों को कुर्क किया है। पहले चरण में 29 मई को 38 फ्लैट और दुकानों को नीलाम कराया जाएगा। यह नीलामी सामान्य नीलामी की तरह से होगी, इसकी ई-नीलामी नहीं की जाएगी। बाकी संपत्ति का मूल्यांकन कराया जा रहा है।

बिल्डर पर यूपी रेरा की आरसी का 123.55 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, प्रशासन कई अन्य बिल्डरों की संपत्तियों को भी नीलामी कराने की तैयारी कर रहा है।

उप-जिलाधिकारी दादरी आलोक गुप्ता ने बताया कि पिछले माह जिला प्रशासन ने 101 बिल्डरो से यूपी रेरा की आरसी का 503 करोड़ रुपये वसूलने का अभियान शुरू किया था। सभी बिल्डरों के घर व कार्यालयों पर मुनादी कराकर 24 घंटे का समय दिया गया था, लेकिन बिल्डरों पर उसका असर नहीं हुआ। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने वेव मेगा सिटी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। दादरी तहसील में बिल्डर पर यूपी रेरा की आरसी का 123.55 करोड़ रुपये बकाया है। बार-बार नोटिस के बाद भी बिल्डर पैसा जमा नहीं कर रहा है। आरसी का पैसा वसूलने के लिए प्रशासन बिल्डर की 111 संपत्ति को कुर्क कर चुका है। अब प्रशासन ने कुर्क संपत्ति को नीलाम करने का फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 38 संपत्तियों को नीलाम कराया जाएगा। इनकी नीलामी 29 मई को होगी। इन 38 संपत्तियों की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है। नीलामी सफल होने से प्रशासन को बड़ी धनराशि मिलेगी। उस धनराशि से खरीदारों का पैसा लौटाया जाएगा। बिल्डर की बाकी 73 संपत्ति का सब रजिस्ट्रार से मूल्यांकन कराया जा रहा है। मूल्यांकन होने के बाद उन संपत्तियों को भी नीलाम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कई अन्य बिल्डरों की कुर्क संपत्ति को भी नीलाम किया जाएगा। उनकी संपत्ति का भी मूल्यांकन कराया जा रहा है। मूल्यांकन होने के बाद नीलामी की तिथि अगले सप्ताह में घोषित कर दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट