देश की खबरें | उप्र: राजभर ने दारा सिंह चौहान के साथ जल्द मंत्री बनाये जाने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को दावा किया कि उन्हें और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दारा सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जाएगा।

बलिया (उप्र), 10 सितम्बर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को दावा किया कि उन्हें और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दारा सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जाएगा।

चौहान, हाल में घोसी विधानसभा उपचुनाव हार गये हैं। वह समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर सत्तारूढ़ दल भाजपा में जुलाई में शामिल हुए थे। शुक्रवार को हुई मतगणना में सपा के सुधाकर सिंह से 42,759 मतों के अंतर से उन्हें शिकस्त मिली।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक प्रमुख ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) नेता एवं सुभासपा अध्यक्ष राजभर मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में चौहान के लिए मुख्य चुनाव प्रचारक थे। जिले में राजभर समुदाय के मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या है।

संवाददाताओं के साथ बातचीत के दौरान, यह पूछे जाने पर कि विपक्षी दलों के नेताओं का मानना है कि उपचुनाव के नतीजों के बाद उन्हें (राजभर) और चौहान को राज्य सरकार में मंत्री नहीं बनाया जाएगा, राजभर ने कहा ‘‘क्यों नहीं? धैर्य रखिए, हम बिल्कुल (मंत्री) बनेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में हैं और राजग के मालिक (मुखिया) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी (भाजपा) प्रमुख जेपी नड्डा हैं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या उपचुनाव में हार के बाद सुभासपा राजग से अलग हो जायेगी, राजभर ने कहा कि उनका दल राजग का हिस्सा बना रहेगा।

राजभर ने कहा, "हमारा गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए है, उपचुनाव के लिए समझौता नहीं हुआ है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\