देश की खबरें | उप्र : केजीएमयू के संकायों में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला भवन बनाने की तैयारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के दंत विज्ञान संकाय और क्वीनमैरी अस्पताल के एपेक्स वुमेन हेल्थ सेंटर के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला इमारत बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

लखनऊ, एक जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के दंत विज्ञान संकाय और क्वीनमैरी अस्पताल के एपेक्स वुमेन हेल्थ सेंटर के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला इमारत बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों तक उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी विकास पर विशेष जोर दे रही है।

योगी आदित्यनाथ के निर्देशों को ध्यान में रखकर लगातार प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इसी कड़ी में लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) स्थित दंत विज्ञान संकाय और क्वीनमैरी अस्पताल के एपेक्स वुमेन हेल्थ सेंटर को अत्याधुनिक सुविधाओं वाली बहुमंजिला इमारतों से युक्त करने की तैयारी है। इस प्रक्रिया के जरिए जहां एक ओर दंत विज्ञान संकाय के लिए नये बहुमंजिला भवन का निर्माण होगा, वहीं दूसरी ओर क्रिटिकल केयर, मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स और एपेक्स वुमेन हेल्थ सेंटर को नया भवन भी मिलेगा।

इस कार्य को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के भवन सेल (तकनीकी) के अंतर्गत नियोजन विभाग ने 198 करोड़ रुपये का खाका तैयार किया है। सभी निर्माण व विकास कार्यों को दो वर्षों की समयावधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रक्रिया पूरी होने पर यह प्रयास मरीजों के लिए भविष्य की जरूरतों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का मार्ग सुनिश्चित करेगा।

प्रस्ताव के अनुसार, केजीएमयू के अंतर्गत दंत विज्ञान संकाय और प्रस्तावित एपेक्स वुमेन हेल्थ सेंटर के लिए दो बहुमंजिला भवन तैयार किए जाएंगे। एक ओर, दंत विज्ञान संकाय समेत पांच अन्य चिकित्सा संकायों की स्थापना पांच मंजिला इमारत में की जाएगी। वहीं, एपेक्स वुमन हेल्थ सेंटर की स्थापना नौ मंजिला भवन में की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट