देश की खबरें | उप्र: नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में थाना फेस-3 पुलिस ने मंगलवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र),30 नवंबर नोएडा में थाना फेस-3 पुलिस ने मंगलवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त इलामारन ने बताया, ‘‘थाना फेस-3 पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़ी गांव के गोल चक्कर के पास कुछ बदमाश एकत्र हैं और वे फैक्टरी में डकैती करने की साजिश रच रहे हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापा मारा। पुलिस को देख बदमाशों ने पुलिस दल पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।’’

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली नीरज पुत्र राजेंद्र शर्मा के पैर में लगी। उसकी पहचान ग्राम झाझर, थाना ककोड़ जिला बुलंदशहर निवासी के रूप में की गई है। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि उसके तीन अन्य साथियों--समीर उर्फ महमूद और मनोज पुत्र राजू बाल्मीकि (दोनों दिल्ली निवासी हैं) तथा सागर पुत्र मलखान सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जो सिंभावली जनपद हापुड़ निवासी है।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक कार, 3 चाकू तथा एक देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया। नीरज पर लूटपाट व चोरी के 13 मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\