देश की खबरें | उप्र में पुलिस को ‘खुली छूट’ खराब कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस को ‘‘खुली छूट’’ राज्य में खराब कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार है।

लखनऊ, 19 फरवरी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस को ‘‘खुली छूट’’ राज्य में खराब कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं, बेरोजगारों और राजनीतिक नेताओं सहित समाज के सभी तबकों का अपमान कर रही है और सपा के हजारों कार्यकर्ताओं को फर्जी मामलों में फंसाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्नाव की घटना का जिक्र करते हुए सरकार से पूछा कि आखिर राज्य में क्या हो रहा है, उन्नाव में लगातार घटनाएं हो रही हैं और इनका जिम्मेदार कौन है।

उल्लेखनीय है कि उन्नाव के असोहा थाना अंतर्गत बबुरहा गांव में बुधवार शाम पशुओं के लिए चारा लेने गईं तीन दलित किशोरियों में से दो संदिग्ध अवस्था में मृत मिलीं, जबकि एक अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लगातार प्रदेश में निवेश के दावे कर रही है, लेकिन वह निवेश कहां हो रहा है, यह कहीं नहीं दिखता है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, मां सुरक्षित नहीं हैं, वहां कौन निवेश करने आएगा।

उन्होंने कहा कि उन्नाव में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं तथा हाथरस में तो रात में ही बेटी को जला दिया गया।

अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहली सरकार है जो उन परियोजनाओं का उद्घाटन कर रही है, जिनका उद्घाटन पहले ही हो चुका है।

इस दौरान बहुजन समाज पार्टी की सरकार में मंत्री रहे आर के चौधरी समेत कई लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार कह रही है कि नए कृषि कानूनों से किसानों को लाभ मिलेगा, लेकिन पूरे देश के किसान चाहते हैं कि सभी कानून वापस हों, क्योंकि ये कानून उनके हित में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लगातार कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा, लागत का दोगुना मुनाफा दिया जाएगा, आय दोगुनी कर दी जाएगी, लेकिन अब जब यह करने का समय आया तो ऐसा कानून बना दिया है कि खेती और किसान संकट में चले गए हैं।

अखिलेश ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार की निंदा की।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद हिरासत में सर्वाधिक मौत हुई हैं और साथ ही सबसे ज्यादा फर्जी मुठभेड़ भी हुई हैं।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी पार्टी आगामी पंचायत चुनावों तथा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड