देश की खबरें | उप्र : हाथरस में बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शनिवार को एक बस की छत पर सामान उतारने चढ़े एक व्यक्ति की बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हाथरस, सात जून उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शनिवार को एक बस की छत पर सामान उतारने चढ़े एक व्यक्ति की बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 28 मई को सादाबाद से एक बस नगरकोट, ज्वाला देवी, वैष्णो देवी, हरिद्वार आदि तीर्थ स्थलों के लिए रवाना हुई थी जिसमें आसपास के जिले के लोग भी तीर्थ पर गए थे।

जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि शनिवार को यह बस हरिद्वार से करीब एक बजे सादाबाद बस अड्डे पर आकर रुकी। गलती से बस चालक ने ऊपर झूलते हुए बिजली के तारों के नीचे बस रोक दी। एक युवक बस की छत से अपना सामान उतारने के लिए चढ़ा और बिजली के तारों की चपेट में आ गया। युवक को करंट लगते ही बस में भी करंट दौड़ गया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में संजय (40) की मौत हो गई। वहीं देवेंद्र (22), मीना देवी (40) गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

वहीं, शौर्य (10) भी मामूली रूप से घायल हुआ जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड