देश की खबरें | उप्र: निर्माणाधीन अंडरपास में मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, चार अन्य श्रमिक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रेलवे के निर्माणाधीन अंडरपास की मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हरदोई, 20 जून उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रेलवे के निर्माणाधीन अंडरपास की मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) नृपेंद्र ने घटना की पुष्टि की और बताया कि मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, हादसा कछौना थानाक्षेत्र के सुठेना रेल फाटक के पास हुआ, जहां पर अंडरपास का निर्माण कार्य जारी है।

पुलिस ने बताया कि निर्माणस्थल पर मजदूर काम कर रहे थे और अचानक मिट्टी धंस गयी।

पुलिस के मुताबिक, घायल मजदूरों को मशीन के जरिये मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया, जिनमें से एक श्रमिक की मौत हो गई और चार श्रमिकों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान औरैया जिले के रोहली गांव निवासी हरि (55) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घायल शरन, सोनू, दिव्यांशु और पिंटू का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मृतक और घायलों के परिजनों को दे दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट