देश की खबरें | उप्र : जमीन विवाद में भतीजों ने चाचा की हत्‍या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में जमीन विवाद में भतीजों ने सोमवार सुबह अपने चाचा की कथित तौर पर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शाहजहांपुर, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में जमीन विवाद में भतीजों ने सोमवार सुबह अपने चाचा की कथित तौर पर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि कटरा थाना क्षेत्र के शिकरापुर गांव में रहने वाले राम भरोसे (42) का अपने भतीजों से जमीन को लेकर कुछ विवाद था।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की सहमति के बाद घर के बाहर पड़ी जमीन पर बंटवारा हो गया, जिस पर राम भरोसे सोमवार सुबह खेत से लाकर मिट्टी डाल रहा था।

बाजपेई के मुताबिक, इसी बीच राम भरोसे के भतीजे देवेंद्र, ओमेंद्र, हरेंद्र, हिमांशु और शिशुपाल वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में वाद विवाद शुरू हो गया।

उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान इन लोगों ने राम भरोसे पर कथित तौर पर लाठियों से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बाजपेई के अनुसार, पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट