देश की खबरें | उप्र : हाथरस में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर कुरसंडा मोड़ के पास सोमवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हाथरस (उप्र), सात अप्रैल हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर कुरसंडा मोड़ के पास सोमवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सादाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेश कुमार ने बताया कि यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे हुआ।

उन्होंने बताया कि जिले के जारऊ गांव का ऋषि कुमार (26) अपनी पत्नी पूनम (23) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव से किसी काम से सादाबाद के लिए निकले थे और जब इनकी मोटरसाइकिल कुरसंडा मोड़ के पास थी, तभी किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े।

पुलिस ने आस-पास मौजूद लोगों की मदद से दोनों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी और ऋषि कुमार को इलाज के लिए आगरा भेजा गया जहां उसकी भी मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\