देश की खबरें | उप्र : खड़े टेंपो से टकराई मोटरसाइकिल, दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के निरुपुर गांव में मंगलवार सुबह एक मोटरसाइकिल खड़े टेंपो से जा टकराई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

बलिया (उप्र), 10 दिसंबर बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के निरुपुर गांव में मंगलवार सुबह एक मोटरसाइकिल खड़े टेंपो से जा टकराई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार, निरुपुर गांव में मंगलवार सुबह बलिया-बैरिया राजमार्ग पर खड़े टेंपो में एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिसमें रमेश साहनी (38) तथा लखन साहनी (36) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय रमेश साहनी अपने भाई की शादी में रेवती थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा में शामिल होकर आज सुबह अपने दोस्त लखन साहनी के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे।

लखन साहनी बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले थे।

हल्दी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद टेंपो चालक वाहन सहित फरार हो गया।

कुमार ने बताया कि इस मामले में टेंपो चालक के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड