देश की खबरें | उप्र: शामली में ट्रक पलटने से मां-बेटे की दबकर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शामली में सहारनपुर-करनाल मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक के पलट जाने के बाद उसके नीचे दबने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई।

मुजफ्फरनगर, 14 अप्रैल उत्तर प्रदेश के शामली में सहारनपुर-करनाल मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक के पलट जाने के बाद उसके नीचे दबने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई।

थाना प्रभारी राजेंद्र गिरि ने बताया कि यह घटना आदर्श मंडी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कैलाशो (45) और उसके बेटे उमंग (25) के रूप में की गई है।

गिरि ने बताया कि कैलाशो और उमंग को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना उस समय हुई जब महिला और उसका बेटा सड़क किनारे जूस की एक दुकान के पास खड़े थे और ट्रक चालक वाहन पर से नियंत्रण को बैठा तथा ट्रक उन दोनों के ऊपर पलट गया।

उसने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\