देश की खबरें | उप्र : बच्‍ची से बलात्‍कार का आरोपी मौलवी गिरफ्तार, पीडि़ता की मां भी पकड़ी गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ के मलीहाबाद क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक मौलवी और पीड़िता की मां को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ (उप्र), 22 फरवरी लखनऊ के मलीहाबाद क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक मौलवी और पीड़िता की मां को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बृहस्‍पतिवार को संवाददाताओं को बताया, "एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले मलीहाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी आठ साल की बेटी के साथ मदरसे में पढ़ाने वाले दो लोगों ने बलात्कार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद आबदीन और उसके भाई अरशद के रूप में हुई है।"

उन्‍होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

श्रीवास्‍तव ने बताया, "हमने मोहम्मद आबदीन और पीड़िता की मां को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आबदीन के फरार भाई की तलाश की जा रही है।"

उन्‍होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़िता के पिता खाड़ी देश में काम करते हैं और वह आठ महीने से विदेश में है। इसी दौरान बच्‍ची की मां और आबदीन के बीच संबंध बन गए। आरोप है कि आबदीन उसकी आठ साल की बेटी से बलात्‍कार करता था। उसका भाई भी बच्‍ची को अपनी हवस का शिकार बनाता था। यह सब पीड़िता की मां की जानकारी में होता था। ’’

पुलिस उपायुक्‍त ने बताया कि घर लौटने पर बच्‍ची के पिता को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

उन्‍होंने बताया कि पीड़ित बच्‍ची की मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका