देश की खबरें | उप्रः विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बरेली, तीन अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात बड़ागांव गांव में राशिबाला (28) नामक महिला की गोली मारकर हत्या दी गई।

सूत्रों के मुताबिक, महिला का शव उसके बिस्तर पर पाया गया और घटनास्थल से एक मिनी राइफल भी मिली है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अहिबरन सिंह ने बताया कि राशिबाला के चाचा हरपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है।

सिंह के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त पीड़िता का पति गप्पू अपने खेत में था। उसके बहनोई दुर्वेश ने पुलिस को बताया कि जब वह घर लौटा, तो उसे कमरे में राशिबाला का शव मिला।

सूत्रों के मुताबिक, परिजनों ने पहले कहा था कि यह आत्महत्या का मामला है और उन्होंने करीब एक घंटे तक पुलिस को सूचना नहीं दी थी। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें