देश की खबरें | उप्र : प्रतापगढ़ में सर्राफा व्यापारी से लाखों रुपये के आभूषण लूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार की रात सर्राफा की दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाया और उससे लाखों रुपये के आभूषणों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रतापगढ़, 29 जुलाई उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार की रात सर्राफा की दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाया और उससे लाखों रुपये के आभूषणों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि मूल रूप से बिहार के रमेश, थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के अवसानगंज बाजार में रहते हैं और मकान से 100 मीटर की दूरी पर उनकी आभूषण की दुकान है। इस संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार की रात वह दुकान बंद करने के बाद आभूषण से भरा बैग लेकर पैदल घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार बदमाश पहुंचे और तमंचे की नोक पर आभूषण वाला बैग छीन लिया। विरोध करने पर रमेश को मारा पीटा और फरार हो गए।

रमेश का दावा है कि उनके बैग में सात किलो चांदी और 70 ग्राम सोने के आभूषण थे जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट