देश की खबरें | उप्र : कौशांबी में मामूली विवाद में कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर मामूली विवाद के चलते 72 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कौशांबी, 23 मार्च उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर मामूली विवाद के चलते 72 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंझनपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के कोडर गांव निवासी बुधई (72) आज पूर्वाह्न लगभग 11:00 अपने पोते के लिए दवा लेने थाना क्षेत्र के नौगीरा गांव निवासी श्याम लाल के यहां गए थे। वह श्यामलाल के दरवाजे पर बैठे थे। बगल में नौगीरा गांव का ही प्रेमलाल कुल्हाड़ी से लकड़ी चीर रहा था।

एसएचओ ने कहा कि किसी बात को लेकर प्रेमलाल व बुधई में विवाद हो गया इसके बाद तैश में आकर प्रेमलाल ने बुधई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे बुधई गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के ग्रामीण बुधई को लेकर अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है।

एसएचओ ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। इस घटना के बाद प्रेमलाल मौके से भाग गया।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर मामले में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड