देश की खबरें | उप्र: मेरठ में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी बदमाश घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस के विशेष कार्य बल(एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

लखनऊ, 26 फरवरी उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस के विशेष कार्य बल(एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अमिताभ यश ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के निवासी जीतू उर्फ ​​जितेंद्र के रूप में हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि वह गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 2023 में हुई हत्या के एक मामले में वांछित था और उस पर एक लाख रुपये का नकद इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि जितेंद्र को 2016 में झज्जर में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

यश ने बताया कि वह इसी मामले में 2023 में पैरोल पर जेल से बाहर आया था लेकिन उसके बाद वह फरार हो गया था और सुपारी लेने के बाद उसने गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें वह 2023 से फरार था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जितेंद्र जेल में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के संपर्क में आया और फरार होने के बाद उसने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड