देश की खबरें | उप्र : राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में सुनवाई टली, दो जनवरी को अगली सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सांसद-‍विधायक (एमपी/एमएलए) की विशेष अदालत में न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में सोमवार को सुनवाई टल गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुलतानपुर, 16 दिसंबर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सांसद-‍विधायक (एमपी/एमएलए) की विशेष अदालत में न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में सोमवार को सुनवाई टल गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस मामले की अगली सुनवाई अब दो जनवरी, 2025 को होगी।

इससे पहले, चार दिसंबर को राहुल के वकील के बीमार होने के कारण सुनवाई टल गई थी।

शिकायतकर्ता के वकील संतोष कुमार पांडे ने कहा, ‘‘सोमवार को एक गवाह बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में मौजूद था, लेकिन न्यायाधीश के छुट्टी पर होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। ’’

जिले के हनुमानगंज इलाके में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।

मिश्रा ने राहुल पर वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था।

मिश्रा के मुताबिक, राहुल इस वर्ष फरवरी में अपनी ‘भारत जोड़ो, न्याय यात्रा’ के बीच में अदालत में पेश हुए थे, जहां से उन्हें 25-25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिल गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट