देश की खबरें | उप्र ने देश और दुनिया में एक नई पहचान बनाई है: योगी आदित्यनाथ : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के छह साल के शासन के दौरान प्रदेश ने आधारभूत ढांचा मजबूत किया और उस गलत धारणा को तोड़ा कि यहां ‘हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा’ होता है।

लखनऊ, 25 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के छह साल के शासन के दौरान प्रदेश ने आधारभूत ढांचा मजबूत किया और उस गलत धारणा को तोड़ा कि यहां ‘हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा’ होता है।

प्रदेश में आदित्यनाथ नीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का शनिवार को एक वर्ष पूरा कर लिया।

सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने देश और दुनिया में एक नई पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा, ''छह वर्ष में उत्तर प्रदेश अब माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है।''

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी की एक सभा में अपने संबोधन में कहा था, ''उत्तर प्रदेश आज विकास के हर क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है। कल 25 मार्च को योगी जी की दूसरी पारी का एक वर्ष पूरा हो रहा है। योगी जी ने लगातार सबसे ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश का मुख्‍यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया है।''

यहां लोक भवन के सभागार में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, “छह वर्ष में तीन वर्ष वैश्विक महामारी से लड़ते व्यतीत हुए और उसी में से हमने राह भी निकाली। उत्तर प्रदेश ने अनेक उपलब्धियां हासिल कीं। कहा जाता था कि उत्तर प्रदेश में विकास नहीं हो सकता, वह आज प्रधानमंत्री की प्रेरणा से नंबर एक की दौड़ में है और यह यात्रा को आगे बढ़ा रहा है।”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व प्रदेश संगठन महासचिव धर्मपाल समेत कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में मुख्‍यमंत्री ने कहा, “छह वर्ष में जो परिवर्तन हुआ वह परिवर्तन नये उत्तर प्रदेश की गाथा को सबके सामने रखता है। ये छह वर्ष उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहे हैं। पूर्ण बहुमत की सरकार और सरकार की स्थिरता भाजपा ने परस्पर समन्वय व संवाद से प्राप्त की।'’

विपक्षी दलों पर हमला करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में परंपरागत रूप से जाति, मजहब, भ्रष्टाचार व परिवारवाद के नाम पर राजनीति हुआ करती थी, लेकिन उससे अलग हटकर प्रदेश की पहचान, उत्तर प्रदेश के अनुरूप असीम संभावना वाले प्रदेश के रूप में बढ़ाने के लिए 10 सेक्टर चिह्नित किये, उसके लिए हमारी पूरी टीम ने काम किया।”

मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह वही उत्तर प्रदेश है जिसके बारे में सोच थी कि वहां तो परिवारवाद है, वहां तो भ्रष्टाचार है, वहां हर दूसरे-तीसरे दिन एक दंगा होता है।'

उन्होंने दावा किया, 'छह वर्ष में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हुआ और अपने आधारभूत ढांचे को मजबूत किया।'

सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ''आज एक करोड़ से अधिक निराश्रित महिलाओं, वृद्धावस्था पेंशन पाने वाली महिलाओं, दिव्यांगजनों को 12 हजार रुपये मासिक पेंशन उत्तर प्रदेश प्रदान कर रहा है।''

उन्होंने कहा, ''यह वही उत्तर प्रदेश है, जहां तमाम अभिभावक इस बात के लिए चिंतित होते थे कि बिटिया का विवाह कैसे करेंगे, उसे कैसे पढ़ाएंगे। आज 14 लाख बेटियां मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित हुईं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सवा दो लाख बेटियों का विवाह संपन्न हुआ।''

उन्होंने कहा, ''स्वत: रोजगार के लिए एमएसएमई में हुए कार्य दिखाई दे रहे हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान हस्तशिल्पियों को नई पहचान दिला रहा है। हम दो करोड़ युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बना सके। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां 20 लाख युवाओं को हमने इससे लाभान्वित किया है।''

आदित्यनाथ ने कहा, ''1.64 लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा किया गया। उत्तर प्रदेश का हर युवा हमारे परिवार का हिस्सा है। पुलिस सुधार के लिए प्रयास किये गये। उत्तर प्रदेश में सात पुलिस आयुक्तालय बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में हर तहसील स्तर पर दमकल केंद्र स्थापना किए गए हैं।''

उन्होंने कहा, ''एसडीआरएफ की स्थापना के लिए तीन बटालियन का गठन हुआ। पीएसी की 54 बटालियन का पुनर्गठन हुआ। महिला कार्मिक की संख्या 10 हजार से 40 हजार तक बढ़ाई गई।''

मुख्‍यमंत्री ने यह भी कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान अपने युवाओं के बारे में एक बेहतरीन सोच को आगे बढ़ाने वाले राज्‍य के रूप में हो रही है, जहां सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता तथा निजी क्षेत्र में ढेर सारी संभावनाएं हैं।

इसके पहले आदित्‍यनाथ ने छह वर्ष के कार्यकाल पर एक पुस्तिका और 'नई उड़ान-नई पहचान' व 'एक्‍सप्रेसवे प्रदेश' शीर्षक से एक पोस्टर का लोकार्पण किया।

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने 'पीटीआई-' को बताया कि मुख्‍यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर प्रदेश भर में अलग-अलग आयोजन किये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\