देश की खबरें | उप्र सरकार ने शुरू किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रदेश भर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान एवं अतिसार रोकथाम अभियान की शुरुआत की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

लखनऊ, एक जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रदेश भर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान एवं अतिसार रोकथाम अभियान की शुरुआत की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

इस दौरान जागरुकता रैली व अभियान में जुटे एंटीलार्वा छिड़काव, फॉगिंग और प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

बयान में कहा गया कि राज्य सरकार के नेतृत्व में इन पहलों का उद्देश्य व्यापक जन जागरुकता को बढ़ावा देना और संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

बयान के अनुसार वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन रोगों से बचाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। ऐसे में एक जुलाई से प्रारंभ संचारी नियंत्रण अभियान न केवल बीमारी की पहचान और रोकथाम करेगा, बल्कि घर-घर जाकर समुदाय को साफ-सफाई, जल-जमाव से बचाव, हाथ धोने की आदत जैसी जीवनरक्षक जानकारियां भी देगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार ने सभी विभागों, नागरिकों, विशेषकर आशा बहनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्कूलों, ग्राम प्रधानों और स्वैच्छिक संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान को जन आंदोलन बनाएं। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित 13 विभाग मिलकर काम कर रहे हैं और इन सबके समन्वय से ही अभियान सफल होगा। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now