देश की खबरें | उप्र : धर्मांतरण की कोशिश को लेकर हुए झगड़े में प्रेमिका को मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धर्मांतरण की कोशिशों को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका को कथित तौर पर चौथी मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ, 16 नवंबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धर्मांतरण की कोशिशों को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका को कथित तौर पर चौथी मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसका मुस्लिम प्रेमी उस पर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से ही आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) पीयूष मोर्डिया ने पत्रकारों से कहा, “घटना मंगलवार रात दुबग्गा थाना क्षेत्र में हुई। मृतक लड़की अपने परिवार के साथ आरोपी सूफियान के घर गई थी और जब दोनों परिवार के सदस्य आपस में बात कर रहे थे, तभी आरोपी लड़की को इमारत की चौथी मंजिल पर ले गया और उसे वहां से कथित तौर पर धक्का दे दिया।”

जेसीपी ने कहा, “लड़की और आरोपी पड़ोसी थे। दोनों के परिवार वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे।”

पुलिस के अनुसार, सूफियान ने लड़की को एक मोबाइल फोन दिया था और जब लड़की के घरवालों को इस बात का पता चला तो वे सूफियान के घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ।

पुलिस ने मृतका की मां की ओर से दायर शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

जेसीपी ने कहा, “मृत लड़की के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। हमारी टीमें मामले की जांच कर रही हैं। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड