देश की खबरें | उप्र: सामूहिक बलात्कार का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस ने एक महिला से सामूहिक बलात्कार करने और उसकी हत्या का प्रयास करने के मामले के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लखीमपुर खीरी (उप्र), 19 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस ने एक महिला से सामूहिक बलात्कार करने और उसकी हत्या का प्रयास करने के मामले के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक नैपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान शमशाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शमशाद ने उसे गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस दल पर गोली चलाई जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और इसी दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई।

उन्होंने बताया कि शमशाद के दो साथियों राजीव और दीपेंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

सिंह ने बताया कि शमशाद ने राजीव और दीपेंद्र के साथ मिलकर 14 अक्टूबर को मितौली थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला से सामूहिक बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे पीड़िता को गोली मारकर फरार हो गए थे। इस हमले में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

इसके बाद मितौली थाने में इस मामले में राजीव, दीपेंद्र और शमशाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

सिंह ने बताया कि राजीव और दीपेंद्र को पहले एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, जबकि शमशाद को शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड