देश की खबरें | उप्र: कार के पेड़ से टकराने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कानपुर में कानपुर देहात इलाके के गजनेर क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कानपुर (उप्र), 23 नवंबर उत्तर प्रदेश के कानपुर में कानपुर देहात इलाके के गजनेर क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गजनेर थाना क्षेत्र के भैथाना गांव निवासी जय सिंह (28) अपनी बहन प्रिया समेत नौ रिश्तेदारों को औरैया के बिधूना से लेकर आ रहा था। तड़के करीब साढ़े तीन बजे गजनेर क्षेत्र में कार एक पेड़ से जा टकरायी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जय सिंह, उसकी बहन प्रिया (35), दादी रन्नो देवी (75) और भतीजी प्रिया (14) की मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार पांच अन्य लोग भी गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि जय का इसी महीने 28 तारीख को विवाह था और वह बुधवार रात अपनी बहन प्रिया और कुछ अन्य रिश्तेदारों को लेने के लिये औरैया जिले के बिधूना गया था। वह उन्हें लेकर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

दुर्घटना में घायल हुए कार चालक प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसे झपकी आ जाने की वजह से कार पेड़ से टकरा गयी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड