देश की खबरें | उप्र : ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत, तीन जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में सोमवार की सुबह लखनऊ-बहराइच मार्ग पर तेज गति से जा रहे एक ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाराबंकी (उप्र), दो जून बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में सोमवार की सुबह लखनऊ-बहराइच मार्ग पर तेज गति से जा रहे एक ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ की ओर से गोंडा जा रही एक कार को रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर मोड़ पर एक ढाबे के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में कार सवार चार लोगों... सुधीर मौर्य (35), उनकी पत्नी शांति मौर्य (33), जीजा रमाशंकर मौर्य (38) और कार चालक अयान कुरैशी (23) की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में पूजा कुशवाहा (32), अक्ष (नौ) और अनवी (पांच) गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद राजमार्ग पर करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

मृतकों के रिश्तेदार राधेश्याम मौर्य ने बताया कि कार सवार सभी लोग कानपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहीं से लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिनेत्री सोनम पंडित का वीडियो वायरल; इंटरनेट पर मची धूम, 'मेरे साई' फेम एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

Sarla Maheshwari Dies: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी नहीं रहीं, 71 साल की उम्र में दिल्ली में निधन; लोगों ने जताया दुख

\