देश की खबरें | उप्र: अयोध्या, बाराबंकी और बस्ती जिलों में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी, अयोध्‍या और बस्‍ती जिलों में मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकाप्‍टर से कांवडि़यों पर पुष्‍पवर्षा की।

बाराबंकी/अयोध्या/बस्‍ती (उप्र), 22 जुलाई उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी, अयोध्‍या और बस्‍ती जिलों में मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकाप्‍टर से कांवडि़यों पर पुष्‍पवर्षा की।

बाराबंकी जिले के रामनगर स्थित महाभारत कालीन शिव मंदिर 'महादेवा' में मंगलवार को श्रद्धा का खास रूप देखने को मिला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने महादेवा में पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक के लिए आए शिव भक्तों और कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की।

मंदिर के मुख्य पुजारी वीरेंद्र कुमार अवस्थी ने इस पहल की सराहना की है।

महाभारत काल से जुड़े इस तीर्थ स्थल पर लाखों श्रद्धालु नंगे पांव कांवड़ यात्रा करके पहुंचते हैं और शिव जी का जलाभिषेक कर मनोवांछित फल की कामना करते हैं।

लोटे में जल, बेलपत्र और पुष्प समेत पूजन सामग्री लेकर पहुंचने वाले ये श्रद्धालु 'बम-बम भोले' और 'हर हर महादेव' का जयकारा लगाते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं।

आज हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के दौरान प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे।

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने हेलीकॉप्टर से यहां आने वाले शिव भक्तों/कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।

उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर, दर्शन मार्ग, सरयू घाट, लता मंगेशकर चौक और राम मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं।

अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा को लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। अधिकारियों ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य उन श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान करना है जो बड़ी संख्या में नंगे पैर चलकर मंदिर में जलाभिषेक और अन्य अनुष्ठान करने आते हैं।

बस्ती में, मंडलायुक्त अखिलेश सिंह और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी ने पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर द्वारा भदेश्वर नाथ मंदिर और कांवड़ यात्रा मार्गों का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग परिवर्तन, बैरिकेड आदि का जायजा लिया। हवाई निरीक्षण के दौरान, भदेश्वर नाथ मंदिर, अमहट, फुटहिया और अन्य स्थानों पर कांवड़ मार्गों पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट