देश की खबरें | उप्र : पीलीभीत में बाघ के हमले में किसान की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सोमवार सुबह बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है।

पीलीभीत, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सोमवार सुबह बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है।

वन विभाग के अधिकारी के मुताबिक सोमवार सुबह जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र के बड़ी फुलहर गांव में

बाघ ने एक किसान दयाराम (39) पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद किसान की मौत हो गयी।

दयाराम सुबह अपने घर के सामने खेत में गन्ने की फसल देखने गया था, जहां पहले से बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया और गन्ने के खेत में 20 मीटर अंदर तक घसीट ले गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे तब तक दयाराम की मौत हो चुकी थी।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) भरत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है। क्षेत्र के ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। मृतक किसान दयाराम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बताया कि दो माह से क्षेत्र में बाघ घूम रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा वन विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों और मृतक के परिजनों में रोष व्याप्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\