देश की खबरें | उप्र : बाघ के हमले में किसान की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव अभयारण्य में स्थित भरथापुर गांव से सटे जंगल में बुधवार को बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गई। प्रभागीय वन अधिकारी आकाशदीप बधावन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बहराइच, 23 जून उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव अभयारण्य में स्थित भरथापुर गांव से सटे जंगल में बुधवार को बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गई। प्रभागीय वन अधिकारी आकाशदीप बधावन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भरथापुर गांव निवासी घनश्याम राजभर (57) बुधवार को गेरुआ नदी के किनारे स्थित जंगल में घास काट रहा था, तभी वहां मौजूद एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना में राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया।

बधावन के मुताबिक, आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर बाघ को वहां से भगाया और राजभर को मिहींपुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बधावन के अनुसार, मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को मुआवजा दिलाने संबंधी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बाघ भारत का ही है या फिर नेपाल सीमा से आया है, इसका पता लगाने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और डब्ल्यूटीआई की टीमें तैनात की गई हैं।

अधिकारी के मुताबिक, क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों से लगातार अपील की जा रही है कि वे जंगल की तरफ न जाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट