देश की खबरें | उप्र : मेरठ में मंदिर में रह रहा फर्जी पुजारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में फर्जी पहचान के साथ स्थानीय मंदिर में पुजारी बनकर रह रहे एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मेरठ, 24 जुलाई उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में फर्जी पहचान के साथ स्थानीय मंदिर में पुजारी बनकर रह रहे एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित कोइली रायपुर गांव के रहने वाले कासिम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वह मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव में एक शिव मंदिर में खुद को संतपाल का पुत्र कृष्ण बताकर रह रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक कासिम लगभग एक साल से इस फर्जी पहचान के साथ मंदिर में रह रहा था और अनुष्ठान वगैरह भी करा रहा था। वह वार्षिक कांवड़ यात्रा से पहले मंदिर से चला गया था, लेकिन शिवरात्रि के अवसर पर वापस आ गया। ग्रामीणों ने उसे मंदिर की दानपेटी से पैसे निकालते हुए पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूत्रों के मुताबिक कासिम को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गयी तो वह कोई भी वैध पहचान पत्र नहीं दिखा सका। आगे की जांच से पता चला कि वह पहले खतौली के एक श्मशान घाट के पास स्थित काली मंदिर में रुका था।

उसके खिलाफ पहचान संबंधी धोखाधड़ी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी