ताजा खबरें | उप्र चुनाव : ओवैसी ने वोट का सौदा करने वालों के प्रति मतदाताओं को किया आगाह

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को यहां मतदाताओं को लखनऊ और दिल्ली में बैठे ऐसे नेताओं के प्रति आगाह किया, जो उनके वोट का सौदा करते हैं।

सुलतानपुर(उप्र),21 फरवरी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को यहां मतदाताओं को लखनऊ और दिल्ली में बैठे ऐसे नेताओं के प्रति आगाह किया, जो उनके वोट का सौदा करते हैं।

ओवैसी ने यहां खुर्शीद क्लब मैदान में पार्टी प्रत्याशी अकरम बेग के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ ये लोग ऐसे सौदागर हैं, जो पिछले 35-40 साल से अपनी जेब भर रहे हैं। वह आपके मुस्तकबिल (भविष्य) को बर्बाद कर रहे हैं।’’

ओवैसी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सिर्फ गर्मी की बात करते हैं, सर्दी की बात करते हैं। वह कहते हैं कि मई-जून में बर्फ निकाल दूंगा, अरे क्या आप मौसम वैज्ञानिक हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘सपा-बसपा (समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी) आपको पिछले 30 सालों से डराकर वोट लेती आयी है। लेकिन आपके बच्चों को शिक्षा नही मिली, रोजगार नही मिला, गरीबी हमारा मुकद्दर बन गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले भी कहा है, आज भी कह रहा हूं...मेरी जुबान गरीब और मजलूम के लिए हमेशा चलेगी। उत्तर प्रदेश में आज किसान रात में इसलिए जागता है कि कहीं उसकी फसल जानवर ना खा लें। यहां शिक्षा पर कोई काम नहीं हुआ, अल्पसंख्यक और गरीब तबका परेशान है।’’

उन्होंने कहा कि सपा और बसपा 2014, 2017 और 2019 में भाजपा को नहीं हरा पाई।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हिजाब का मसला मेरा आपका है लेकिन इस पर सपा-बसपा चुप है। ’’

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड