देश की खबरें | उप्र : तेंदुए के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखीमपुर खीरी जिले के उत्तरी खेड़ वन प्रभाग में मंगलवार को तेंदुए के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

लखीमपुर खीरी (उप्र), चार जुलाई लखीमपुर खीरी जिले के उत्तरी खेड़ वन प्रभाग में मंगलवार को तेंदुए के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ), उत्तरी खीरी सौरीश सहाय ने बताया कि मृतका की पहचान धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर बाघा गांव की निवासी रामकली (75) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि "स्थानीय वन अधिकारियों को यह पता लगाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया कि हमलावर पशु तेंदुआ था या बाघ।"

इस बीच, स्थानीय वन अधिकारियों ने मौके पर पगमार्क की जांच करने के बाद बताया कि हमलावर पशु तेंदुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि महिला अपनी झोपड़ी में सो रही थी तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर उसकी गर्दन पकड़ ली। उसके बेटे ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया। हमले में उसकी माँ की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है और रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट