देश की खबरें | उप्र : दलित व्यक्ति ने कर्ज चुकाने के दबाव में आकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बकाया ऋण के भुगतान को लेकर एक फाइनेंस कंपनी की ओर से कथित तौर पर उत्पीड़न किए जाने के बाद एक दलित व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

गोरखपुर (उप्र), 12 दिसंबर बकाया ऋण के भुगतान को लेकर एक फाइनेंस कंपनी की ओर से कथित तौर पर उत्पीड़न किए जाने के बाद एक दलित व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, कोइल भारती (50) अंबेडकर नगर के पीपीगंज पुलिस थाना अंतर्गत का निवासी था और परिवार के लोगों का कहना है कि उसने करीब एक साल पहले एक फाइनेंस कंपनी से 40,000 रुपये कर्ज लिया था व समय से इसका पुनर्भुगतान कर रहा था लेकिन अंतिम किस्त वह नहीं दे सका था।

परिवार का दावा है कि कंपनी के कर्मचारियों की ओर से बकाया राशि का भुगतान करने का लगातार दबाव बनाना उसके लिए असहनीय हो गया और सोमवार को उसने यह कदम उठाया।

पीपीगंज थाना के एसएचओ पीपी सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार के आरोपों की जांच की जाएगी।

परिवार ने संवाददाताओं को बताया कि सोमवार की शाम फाइनेंस कंपनी के पांच से छह कर्मचारी कोइल भारती के घर आए और घर के सभी सदस्यों के सामने उसका अपमान किया। जब भारती ने उन्हें 200 रुपये की पेशकश की तो वे पैसा मुंह पर फेंक कर चले गए।

उन्होंने कहा कि इस घटना से व्यथित होकर कोइल ने अपने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड