देश की खबरें | उप्र : बांदा में मौसेरे भाई ने महिला को जलाया, हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पल्हरी गांव में रविवार की रात एक महिला को उसके मौसेरे भाई ने कथित रूप से जला दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बांदा (उप्र), सात उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पल्हरी गांव में रविवार की रात एक महिला को उसके मौसेरे भाई ने कथित रूप से जला दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजीव प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे पल्हरी गांव में 30 वर्षीय महिला को उसके मौसेरे भाई रामबाबू (33) ने पेट्रोल छिड़ककर जला दिया जिसके बाद जान बचाने के लिए पीड़िता पास ही एक नाले में कूद गई।

उन्होंने बताया कि महिला की हालत गंभीर है और उसे एक ‘ट्रॉमा सेंटर’ में भर्ती कराया गया है।

चिकित्सकों ने बताया कि महिला 80 प्रतिशत तक जल गई है।

सिंह ने बताया कि महिला के तीन बच्चे हैं और वह पति के छोड़ देने के बाद से अपनी मां के साथ रह रही है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और इस घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के तीन दल उसके संभावित ठिकानों में दबिश दे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\