देश की खबरें | उप्र:अदालत ने मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाधिकारी के खिलाफ 24 साल पुराने मामले में कार्यवाही शुरू की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर जिले के पूर्व जिलाधिकारी विनोद शंकर चौबे के खिलाफ 24 वर्ष पुराने उस मामले में यहां की एक अदालत ने कार्यवाही शुरू कर दी है, जिसमें उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को एक विवादास्पद पत्र लिखा था।
मुजफ्फरनगर (उप्र), 31 मई मुजफ्फरनगर जिले के पूर्व जिलाधिकारी विनोद शंकर चौबे के खिलाफ 24 वर्ष पुराने उस मामले में यहां की एक अदालत ने कार्यवाही शुरू कर दी है, जिसमें उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को एक विवादास्पद पत्र लिखा था।
तत्कालीन जिलाधिकारी ने पत्र में यह अनुरोध किया था कि दो समुदायों से जुड़े अधिकारियों की निष्ठा की जांच किए बगैर उनका पदस्थापन नहीं किया जाए।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय का एक स्थगन आदेश हटाये जाने के बाद मानहानि के इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट रविकांत की अदालत में पूर्व जिलाधिकारी के खिलाफ कार्यवाही शुरू हुई।
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई की अगली तारीख 12 जून तय की है।
अदालत ने पिछले सप्ताह चौबे (82) को हिरासत में भेज दिया था, हालांकि आरोपी को बाद में अदालत से जमानत मिल गई।
अधिवक्ता ज्ञान कुमार ने 19 मार्च, 1999 को मानहानि का मामला दायर किया था।
उन्होंने पीटीआई- को बताया कि बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुआ, जिस पर चौबे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया। इसके बाद, चौबे अदालत में पेश हुए और पिछले सप्ताह उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)