देश की खबरें | उप्र उपचुनाव: घोसी सीट पर सपा का कब्जा बरकरार, भाजपा प्रत्याशी को 42,759 मतों से दी मात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शुक्रवार को आए नतीजे के मुताबिक समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है।

लखनऊ, आठ सितंबर उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शुक्रवार को आए नतीजे के मुताबिक समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, सिंह को कुल 1,24,427 मत मिले हैं जबकि चौहान के पक्ष में 81,668 मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना के दौरान कुल 33 दौर की गिनती हुई। विशेष परिस्थिति के लिए आरक्षित 34वें चक्र की स्थिति नहीं आयी।

घोसी में कुल 10 उम्मीदवारों में पीस पार्टी के सनाउल्लाह को 2570 मत, जन अधिकार पार्टी के अफरोज आलम को 2100, निर्दलीय विनय कुमार को 1406, प्रवेन्द्र प्रताप सिंह को 1223, रमेश पांडेय को 839, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के मुन्नी लाल चौहान को 606, जन राज्‍य पार्टी के सुनील चौहान को 541 और आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) के राजकुमार चौहान को 466 मत मिले। इसके अलावा घोसी के 1725 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू होकर देर शाम तक चली, जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है।

सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को घोसी में पार्टी उम्मीदवार की भारी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘‘जीत का हमारा नया फार्मूला सफल साबित हुआ है। यह भाजपा के अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला नतीजा है।’’

यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए जीत का श्रेय विपक्षी दलों के समूह 'इंडिया' और अपने फार्मूले 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ 'इंडिया’- टीम है और 'पीडीए' रणनीति : जीत का हमारा ये नया फार्मूला सफल साबित हुआ है।’’ यादव ने कहा कि ‘‘यूपी एक बार फिर से देश में सत्ता परिवर्तन का अगुवा बनेगा। भारत ने 'इंडिया' को जिताने की शुरुआत कर दी है,ये देश के भविष्य की जीत है।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक 'एक्‍स' अकाउंट पर पोस्ट किया, ‘‘प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी की अपील को घोसी की जनता ने अपने दिल में जगह दी। इस उपचुनाव में 'इंडिया' गठबंधन के प्रत्याशी की जीत इस बात का ऐलान करती है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और नफरत के बाजार से जनता परेशान हो चुकी है। तय मानिए! 2024 में उत्तर प्रदेश की जनता ने राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन)को विदा करने का मन बना लिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट