देश की खबरें | उप्र: भाजपा विधायक ने बलिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए अलग विंग की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक केतकी सिंह ने हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश के बलिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए एक अलग विंग की मांग की है।
बलिया , उत्तर प्रदेश 12 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक केतकी सिंह ने हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश के बलिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए एक अलग विंग की मांग की है।
सिंह ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग अक्सर हिंदू त्योहारों जैसे होली, रामनवमी और दुर्गा पूजा के दौरान असहजता व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदुओं के साथ उपचार कराने में समस्या हो सकती है।
उन्होंने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह करती हूं कि मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए एक अलग विंग और एक अलग इमारत बनाई जाए ताकि हिंदू सुरक्षित महसूस कर सकें...कौन जानता है कि वे हमारे भोजन में क्या थूक दें?"
विधायक ने कहा, “ मैं महाराज जी (मुख्यमंत्री आदित्यनाथ) से मांग करतीं हूं कि जब इतना खर्च हो ही रहा है तो एक अलग इमारत और एक अलग विंग बना दिया जाए कि आप (मुस्लिम) जाकर अपना इलाज वहां करा लें, अगर आपको हमारे साथ रहने में दिक्कत है ।''
बलिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का नाम स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडे के नाम पर रखा गया है।
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने हाल में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए बलिया जिला जेल से 14.05 एकड़ भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित करने को मंजूरी दी थी।
सोशल मीडिया पर बयान की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ''इन लोगों को सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता है। अगर आप इसके खिलाफ कुछ भी कहते हैं तो ये नाराज़ हो जाते हैं। सालों तक इन्होंने हिंदुओं को तुच्छ समझा। अब जब मैंने सच बोल दिया है तो ये लोग तिलमिला गए हैं। लेकिन मुझे परवाह नहीं है। मैं अपने शब्दों पर कायम हूं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)