देश की खबरें | उप्र : पूर्व भाजपा विधायक के भाई-भतीजों के साथ मारपीट, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कार निकालने को लेकर हुए विवाद में जिले की चायल विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बड़े भाई, दो भतीजे और एक सभासद के साथ लग्जरी कार में सवार 10- 15 लोगों ने कथित तौर पर मारपीट की और उनके मोबाइल फोन छीन कर तोड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद और 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

कौशांबी (उप्र), नौ जुलाई कार निकालने को लेकर हुए विवाद में जिले की चायल विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बड़े भाई, दो भतीजे और एक सभासद के साथ लग्जरी कार में सवार 10- 15 लोगों ने कथित तौर पर मारपीट की और उनके मोबाइल फोन छीन कर तोड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद और 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिले के कोखराज थाना क्षेत्र की भरवारी नगर पालिका परिषद के सभासद सूरजभान सिंह यादव ने तहरीर दी है कि बीती शाम पूर्व विधायक के बड़े भाई सुभाष गुप्ता के बेटे बसु एवं प्रांशु कार से मूरतगंज जा रहे थे। तहरीर के अनुसार, रास्ते में परसरा चौराहे के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नजदीक एकल मार्ग पर कार निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक कार सवार लोगों ने बसु एवं प्रांशु के साथ गाली गलौज तथा मारपीट की।

उनके अनुसार, तहरीर में आगे कहा गया है कि मारपीट की सूचना पाकर वह (सूरजभान) और सुभाष गुप्ता थाने में शिकायत दर्ज कराने कार से जा रहे थे, तभी रास्ते में रोही चौराहा के पास उन्हीं कार सवारों और एक अन्य लग्जरी कार के सवारों ने उन्हें रोक कर राइफल की बट, डंडों और लोहे की छड़ से उन लोगों पर हमला कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना का वीडियो बनाते समय उनका मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर तोड़ दिया गया और एक अन्य मोबाइल छीन लिया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर दीप नारायण त्रिपाठी, निवासी ग्राम लौंगावा और बेलहा सिंह, निवासी शाहपुर थाना महेवाघाट जनपद कौशांबी और 10 -12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी