ताजा खबरें | उप्र: नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन निकाह करने का आरोपी गिरफ्तार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. गोरखपुर पुलिस ने एक हिंदू लड़की का अपहरण कर उससे जबरन निकाह करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गोरखपुर (उप्र), 10 मार्च गोरखपुर पुलिस ने एक हिंदू लड़की का अपहरण कर उससे जबरन निकाह करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि बिहार के समस्तीपुर का निवासी तबारक खान शाहपुर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहता था।

आरोप है कि उसने हिंदू समुदाय के एक गरीब परिवार की 14 वर्षीय लड़की का अपहरण कर गत एक मार्च को उससे जबरन शादी कर ली और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसी दिन वह उसे उसके घर के नजदीक छोड़कर भाग गया।

लड़की की मां का आरोप है कि तबारक खान पिछले कुछ समय से उसकी बेटी से छेड़खानी कर रहा था। एक दिन जब वह स्कूल से लौटी तो उसके बैग में उर्दू में लिखा एक दस्तावेज मिला। पता करने पर मालूम हुआ कि वह निकाहनामा है। लड़की कक्षा छह में पढ़ती है।

लड़की की मां का आरोप है कि खान की धमकी से डरकर उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिवार के किसी भी व्यक्ति को कुछ नहीं बताया।

शाहपुर थाना अध्यक्ष एस. के. सिंह ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर उत्तर प्रदेश अवैध धर्म संपरिवर्तन अध्यादेश के तहत रविवार को आरोपी तबारक खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू