देश की खबरें | उप्र: विवाद के बाद किसान नेता, उनके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फतेहपुर जिले में रास्ता बाधित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता, उनके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

फतेहपुर (उप्र), आठ अप्रैल फतेहपुर जिले में रास्ता बाधित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता, उनके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रेम कुमार गौतम ने बताया कि मृतकों की पहचान भाकियू की जिला इकाई के उपाध्यक्ष पप्पू सिंह (50), उनके बेटे अभय सिंह (22) और छोटे भाई पिंकू सिंह (45) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी गांव की है जहां पप्पू सिंह और गांव के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार के बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करने और मोटरसाइकिल को रास्ता नहीं देने को लेकर बहस हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तभी सुरेश का बेटा और उनके सहयोगी वहां पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरेश कुमार और पप्पू सिंह के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भी थी।

आईजी ने बताया कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर जायेंगे।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज