देश की खबरें | उप्र : रामपुर में नशीला पदार्थ दिए जाने के बाद व्यक्ति के गुप्तांगों को विकृत किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में संगीत और नृत्य कार्यक्रमों के दौरान काम करने वाले एक विवाहित व्यक्ति को स्थानीय ट्रांसजेंडर समूह के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर उसके गुप्तांगों को विकृत कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रामपुर, एक जुलाई उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में संगीत और नृत्य कार्यक्रमों के दौरान काम करने वाले एक विवाहित व्यक्ति को स्थानीय ट्रांसजेंडर समूह के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर उसके गुप्तांगों को विकृत कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ के लिए दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ शाहाबाद थाने को सोमवार देर शाम पीड़ित की पत्नी की ओर से एक शिकायत मिली, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसके पति को नशीला पदार्थ दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई।’’

अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई और दो आरोपियों रवीना और विकास को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने कहा कि जिला आपातकालीन अस्पताल में इलाज करा रहा पीड़ित व्यक्ति शादीशुदा है और उसकी एक छोटी बेटी भी है।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस गंभीर हमले की धाराओं के तहत मामले की जांच कर रही है और पीड़ित को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सक की रिपोर्ट और पूछताछ के दौरान मिली अतिरिक्त जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट