देश की खबरें | उप्र : शादी समारोह में विवाद के बाद इंजीनियर की कार से कुचलकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के खेकड़ा क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक इंजीनियर की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस घटना में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बागपत (उप्र), 21 मई उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के खेकड़ा क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक इंजीनियर की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस घटना में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीता ने बुधवार को बताया कि यह घटना 19 और 20 मई की दरमियानी रात पाठशाला रोड स्थित शामला फार्म हाउस में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि घुड़चढ़ी के समय दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

प्रीता के अनुसार, आरोप है कि प्रिंस नामक युवक ने दो युवकों पर अपनी कार चढ़ा दी, जिनमें से पेशे से इंजीनियर मोहित यादव (29) की इलाज के दौरान मौत हो गई और लकी नामक दूसरा घायल दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार, इस मामले में आरोपी प्रिंस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मोहित 19 मई की रात अपने दोस्त विशाल की शादी में शामिल होने फार्म हाउस गया था और वह घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान नृत्य कर रहा था, तभी उससे दूल्हे के एक रिश्तेदार को धक्का लग गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, ‘‘इस पर आरोपी ने मोहित के साथ मारपीट की। जब मोहित और उसके साथी ने विरोध जताया तो आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी। बहरहाल, वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया।’’

पुलिस क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, परिजनों का आरोप है कि मोहित इस घटना के बाद अपने साथियों के साथ कार में बैठकर लौटने लगा, तभी आरोपी प्रिंस ने अपनी कार से मोहित की कार को टक्कर मार दी। इस पर मोहित और कार सवार अन्य लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक आरोपी ने कार मोड़कर मोहित और लकी को कुचल दिया। इस घटना में मोहित को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मोहित अहिरान मुहल्ला निवासी वीरपाल का बड़ा बेटा था और नोएडा की एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\