देश की खबरें | उप्र : महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के मिशाल गढ़ी इलाके में स्थित एक ब्यूटी पार्लर से 36 वर्षीय महिला को उसका पुराना परिचित अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

गाजियाबाद (उप्र), छह फरवरी गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के मिशाल गढ़ी इलाके में स्थित एक ब्यूटी पार्लर से 36 वर्षीय महिला को उसका पुराना परिचित अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता हापुड़ जिले की रहने वाली है।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान अंकुर चौधरी (38) के रूप में हुई है, और उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता मेकअप सीखने के लिए पार्लर आती थी।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दुष्कर्म करने के बाद चौधरी ने उसके कान की बालियां और मोबाइल फोन छीन लिया, ताकि वह पुलिस या अपने परिजनों को फोन न कर सके। चौधरी ने उसे अपने यौन शोषण के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

यादव ने बताया कि घटना के दो दिन बाद महिला ने मंगलवार को मसूरी पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड