देश की खबरें | उप्र : शादी का झांसा देकर दलित हिंदू महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक दलित हिंदू महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म के लिए एक मुस्लिम व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद, 16 सितंबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक दलित हिंदू महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म के लिए एक मुस्लिम व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश उपाध्याय ने बताया कि देव नाम के व्यक्ति की पहचान बनाकर रहने वाले आरोपी दानिश को साहिबाबाद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उपाध्याय ने बताया, “महिला की पहली मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय दानिश से हुई। उस वक्त उसने अपना नाम ‘देव’ बताया था।”

शिकायत के अनुसार, पिछले साल अप्रैल में ‘देव’ ने साहिबाबाद के एक होटल में महिला से शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद वे डासना में किराए के मकान में साथ रहने लगे, जहां वह गर्भवती हो गई।

उपाध्याय ने कथित पीड़िता के हवाले से कहा, “दानिश ने चुपके से गर्भपात की गोली खिला दी और गर्भपात के बाद ही उसे उसकी असली पहचान का पता चला।”

सच्चाई का पता चलने पर पीड़िता ने इस साल जुलाई में दानिश से उसके घर पर बात की, जहां आरोपी के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद हापुड़ जिले के कपूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसे बाद में साहिबाबाद थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।

बाद में 12 सितंबर को औपचारिक मुकदमा दर्ज किया गया।

उपाध्याय ने बताया कि साहिबाबाद होटल में पीड़िता और दानिश दोनों की मौजूदगी की पुष्टि सुबूतों के जरिए की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\