देश की खबरें | उप्र : लखनऊ में अपनी पत्नी और चार बेटियों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने पत्नी और चार बेटियों समेत अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ, 28 जनवरी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने पत्नी और चार बेटियों समेत अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चारबाग इलाके में होटल शरणजीत में 31 दिसंबर को अपने बेटे अरशद की मदद से अपने परिवार की हत्या करने वाले बदरुद्दीन उर्फ बदर को सोमवार को पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाने की भी कोशिश की, लेकिन तत्काल चिकित्सा सहायता के बाद वह सुरक्षित है। कथित तौर पर पिता-पुत्र के हाथों मारे गए लोगों में बदर की पत्नी आसमां (49) और उसकी बेटियां आलिया (9), अलशिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) शामिल हैं।

अरशद ने अपने गृहनगर आगरा में अपने समुदाय के कुछ स्थानीय लोगों द्वारा भूमि विवाद को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था, जिसके कारण क्षुब्ध होकर उसने अपराध करने का दावा किया था।

पांच हत्याओं का मामला एक जनवरी को सामने आने के तुरंत बाद आरोपी मोहम्मद अरशद को गिरफ्तार कर लिया गया था। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो में अरशद ने अपनी बहनों और मां की कलाई और गला रेतने की बात कबूल की। उसने दावा किया कि मोहल्ले के लोगों के उत्पीड़न के कारण उसने यह कदम उठाया।

अरशद ने कहा था, "मैं और मेरा पूरा परिवार लाचारी और निराशा में यह कदम उठाने को मजबूर हैं... मैंने अपनी बहनों और मां को खुद को मार डाला है। जब पुलिस को यह वीडियो मिले तो मैं अनुरोध करता हूं कि वे इस सब के लिए मोहल्ले के लोगों को जिम्मेदार ठहराएं।"

पुलिस ने बदरुद्दीन उर्फ बदर के बारे में जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था और उसकी तस्वीरें भी जारी की थीं। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\