देश की खबरें | उप्र: पूछताछ के लिए बुलाए गए आरोपी की तबियत बिगड़ी, उपचार के दौरान हुई मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बागपत जिले में एक वकील से हुई लूट के मामले में पूछताछ के लिए कोतवाली लाए गए युवक की कथित रुप से अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बागपत (उप्र), 22 मार्च बागपत जिले में एक वकील से हुई लूट के मामले में पूछताछ के लिए कोतवाली लाए गए युवक की कथित रुप से अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरी तरफ घटना को लेकर सोशल मीडिया में आई खबरों में कहा जा रहा है कि पुलिस प्रवीण को बुधवार को कोतवाली लाई थी, जहां रात को उसने हवालात में सल्फास खा ली। हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे सरकारी अस्पताल ले गई, जहां से चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल कालेज के लिए उसे रेफर किया। बृहस्पतिवार की सुबह प्रवीण की मौत हो गई।

हालांकि पुलिस ने प्रवीण के हवालात में सल्फास खाने की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि बुढेड़ा गांव के निवासी अधिवक्ता तेजवीर सिंह गत 16 मार्च की शाम साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर बागपत से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उनसे मारपीट कर 50 हजार रुपये लूट लिए थे।

उन्होंने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर बागपत कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की थी। पुलिस की विवेचना के आधार पर आरोपी दीपेश उर्फ दीप तथा नीरज के नाम सामने आये, जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में प्रवीण (40) का भी नाम सामने आया जिसे 20 मार्च को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाना कोतवाली बागपत में बुलाया गया था। अचानक रात में प्रवीण की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उसको उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह थाना कोतवाली पुलिस व प्रवीण के परिजन अस्पताल में मौजूद रह कर प्रवीण का उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह प्रवीण की मौत हो गई।

परिजनों द्वारा प्रवीण के शव का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट