देश की खबरें | उप्र: बलिया में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले एक युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गढ़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि आरोपी की पहचान वरुना गांव के पवन बिंद के रूप में हुई है।

गढ़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि आरोपी की पहचान वरुना गांव के पवन बिंद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के ही एक गांव के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 मई को आरोपी उनकी 15 वर्षीय बेटी को अगवा करके ले गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 और 366 (अपहरण) में मामला दर्ज कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि 28 अगस्त को किशोरी को थाना क्षेत्र के एक स्थान से बरामद कर लिया गया।

किशोरी ने पुलिस को बयान दिया कि आरोपी कथित तौर पर अगवा कर उसे गुजरात के सूरत ले गया तथा अवैध तरीके से शादी कर करीब तीन माह तक दुष्कर्म करता रहा।

थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की प्रासंगिक धाराओं को जोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी पवन को शनिवार को थाना क्षेत्र के बिसुकिया मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा