देश की खबरें | उप्र : बलिया में पिता की डांट फटकार से क्षुब्ध युवती ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पिता की डांट फटकार से क्षुब्ध एक युवती ने रविवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

बलिया, नौ मार्च उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पिता की डांट फटकार से क्षुब्ध एक युवती ने रविवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार जिले के मनियर थाना क्षेत्र के बड़ा पोखरा मोहल्ले में रविवार को पूर्वाह्न साढ़े दस बजे अदिति गुप्ता (19) ने घर के एक कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि उसके पिता मनोज गुप्ता जब किराना की अपनी दुकान से घर लौटे तो अदिति का कमरा अंदर से बंद मिलने पर उन्होंने किसी तरह से दरवाजा खोला और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

थाना प्रभारी रत्नेश दूबे ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी के मुताबिक, अदिति को किसी बात को लेकर उसके पिता मनोज गुप्ता ने डांट फटकार लगाई थी, जिसके बाद अदिति ने यह कदम उठा लिया।

अदिति 11वीं कक्षा की छात्रा थी तथा चार बहनों में दूसरे नंबर पर थी। घटना के समय उसकी माता एक पुत्री को परीक्षा दिलाने के लिए बलिया गई हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट