देश की खबरें | उप्र : अलीगढ़ में कॉलेज परिसर में छात्रा पर चाकू से हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सोमवार को एक डिग्री कॉलेज में स्नातक की एक छात्रा पर कॉलेज परिसर में अज्ञात हमलावरों द्वारा चाकू मारकर घायल किये जाने के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया।

अलीगढ़, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सोमवार को एक डिग्री कॉलेज में स्नातक की एक छात्रा पर कॉलेज परिसर में अज्ञात हमलावरों द्वारा चाकू मारकर घायल किये जाने के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया।

टीका राम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हुई इस घटना के विरोध में कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया गया। हालांकि पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रा कॉलेज के एनसीसी परिसर में थी तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से प्रहार किये। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह अपने परिवार को फोन करके घटना के बारे में जानकारी देने में कामयाब रही। इसके बाद परिजन उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार वह फिलहाल खतरे से बाहर है।

टीका राम गर्ल्स डिग्री कॉलेज की अधिकारी प्रतिमा श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के तुरंत बाद छात्रा के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।

हमले की खबर फैलते ही कुवारसी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित कॉलेज गेट के बाहर भीड़ जमा हो गई और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए रास्ता जाम कर दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराकर स्थिति को संभाला।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है। घटना के मद्देनजर कॉलेज के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट