देश की खबरें | उप्र: पहचान छिपाकर शादी करने व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिजनौर जिला मुख्यालय की कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी धार्मिक पहचान छिपाने, झूठे नाम बताकर एक महिला से शादी करने और फिर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बिजनौर (उप्र), 27 जुलाई बिजनौर जिला मुख्यालय की कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी धार्मिक पहचान छिपाने, झूठे नाम बताकर एक महिला से शादी करने और फिर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव वाजपेयी ने बताया कि महिला ने इस संबंध में शनिवार को बिजनौर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा कि उसके पति की नौ साल पहले मृत्यु हो गया थी।

शिकायत में आरोप लगाया कि इसके बाद उसकी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई जिसने अपना नाम रवि बताया और दोनों ने शादी कर ली।

इसमें कहा गया कि बच्चे होने के बाद उसे पता चला कि रवि का असली नाम नसीम है।

वाजपेयी ने कहा, ‘‘पीड़िता का आरोप है कि नसीम ने घर बनाने के बहाने उसकी जमा-पूंजी हड़प ली और उसे धर्म परिवर्तन के लिए भी मजबूर किया।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद, नसीम के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 सहित कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट