देश की खबरें | उप्र: कोरोना वायरस संक्रमण के 714 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत होने के बाद अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 8,413 हो गई है जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 714 नये मामले सामने आये हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, चार जनवरी उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत होने के बाद अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 8,413 हो गई है जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 714 नये मामले सामने आये हैं।

राज्‍य में अब संक्रमितों की कुल संख्‍या 5,88,882 हो गई है।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 714 नये मामले सामने आये हैं जबकि इसी अवधि में 1,054 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

उन्‍होंने बताया कि अब तक 5,67, 964 लोग स्‍वस्‍थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

अपर मुख्‍य सचिव के अनुसार, राज्‍य में इस समय 12,505 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें 5,012 गृह पृथक-वास में हैं और 1,339 निजी अस्‍पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं जबकि बाकी का सरकारी अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है।

उन्‍होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने वाले मरीज़ों की दर 96.45 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में रविवार को 1.19 लाख से ज्‍यादा नमूने परीक्षण के लिए भेजे गये जबकि अब तक 2.44 करोड़ से ज्‍यादा लोगों का परीक्षण किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड