देश की खबरें | उप्र : केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर कार चालक से 34 हजार रुपये ठगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में मोबाइल फोन नंबर का केवाईसी अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने एक कार चालक के खाते से 34 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर सेक्टर 39 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा, 25 जून । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में मोबाइल फोन नंबर का केवाईसी अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने एक कार चालक के खाते से 34 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर सेक्टर 39 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर 39 थाने के प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि महर्षि आश्रम में कार चलाने वाले आर्य मुनि ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया था।

मुनि के मुताबिक, मैसेज करने वाले ने कहा कि उसके मोबाइल फोन का केवाईसी अपडेट होना है और अगर वह अपना केवाईसी अपडेट नहीं कराएगा तो उसका फोन बंद हो जाएगा।

बालियान ने बताया कि पीड़ित के अनुसार मैसेज पर दिए गए नंबर पर उसने संपर्क किया तो उधर से एक व्यक्ति ने केवाईसी अपडेट करने के लिए एनीडेक्स ऐप डाउनलोड करवाया।

बालियान के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि जैसे ही उसने ऐप डाउनलोड किया, साइबर ठग ने उसके डेबिट कार्ड को हैक कर लिया और खाते से करीब 34 हजार रुपये निकाल लिए।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\